आस्ट्रेलिया में भारतीय छात्रों की संख्या में आ सकती है गिरावट : आस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त
वर्गीज ने हालांकि इस बात पर जोर दिया कि विश्व के विभिन्न देशों से वहां पढ़ने गए भारतीय छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आस्ट्रेलियाई सरकार सभी आवश्यक कदम उठा रही है।
उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, " मुझे भारतीय छात्रों की संख्या में गिरावट की उम्मीद है। सुरक्षा के भय से छात्र आस्ट्रेलिया जाने से घबराएंगे।"
उन्होंने कहा, "हम विदेशी छात्रों की सुरक्षा के लिए हरसंभव कदम उठाएंगे।"
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों आस्ट्रेलिया में एक भारतीय छात्र की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। हाल के वर्षो में वहां लगातार भारतीय छात्रों को निशाना बनाया जा रहा है। वर्ष 2009 में आस्ट्रेलिया में 115,000 भारतीय छात्र थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications