ऑटो एक्सपो : कार मेले में हेरिटेज कारों का आकर्षण

मेले में प्रदर्शित इन पुराने मॉडल की कारों में से 75 कारें आधुनिक कारों से कहीं अधिक आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

हेरिटेज मोटरिंग क्लब ऑफ इंडिया (एचएमसीआई) के अध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता के.टी.एस.तुलसी ने कहा, "हमने अपने जोश के प्रति सराहना बटोरने और लोगों में समझ पैदा करने के लिए यहां 1920 के दशक से 1970 के दशक तक की श्रेष्ठ कारों के कुछ दुर्लभ, विदेशी, भव्य और लोकप्रिय मॉडल प्रदर्शित किए हैं।"

तुलसी ने व्यक्तिगत रूप से 1934 की आस्टिन टॉउरर को यहां प्रदर्शनी में शामिल किया है। उन्होंने कहा कि यहां प्रदर्शित अन्य कारों की तरह उनकी टॉउरर भी पूरी तरह चालू हालत में है।

एचएमसीआई के महासचिव दिलजीत टाइटस के अनुसार इन कारों की प्रदर्शनी का पहला मकसद यह बताना है कि इन वर्षो के दौरान ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में किस तरह और कितना विकास हुआ है। टाइटस ने अपने निजी संग्रह से 13 वाहनों को यहां प्रदर्शनी में शामिल किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+