डाक्टर पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाई
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाले चिकित्सक आर. पी. नामदेव का मकान खाली कराने को लेकर मकान मालिक नंदू गढेवाल से विवाद चला आ रहा था। बुधवार को डॉ. नामदेव अपने क्लिनिक पर मरीजों को देख रहे थे, तभी नंदू गढेवाल अपने भाई के साथ पहुंचा और उन्हें बाहर बुलाकर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। नामदेव अपने बचाव के लिए इधर उधर भागे और क्लिनिक में मौजूद मरीजों के परिजनों ने किसी तरह आग बुझाई।
कोतवाली थाने के उप निरीक्षक राजेंद्र दुबे ने आईएएनएस को बताया कि डॉ. नामदेव 40 फीसदी जल गए हैं। उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया और वहां से नागपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने नंदू और उसके भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी फरार हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications