सागर में पार्षद हत्याकांड में 2 गिरफ्तार (लीड-1)
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के तिलकगंज वार्ड से पार्षद सुभाष घोसी का बर्खास्त फौजी और भाजपा रक्षा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी खूब सिंह से किसी बात को लेकर बुधवार की सुबह विवाद हो गया। खूब सिंह ने गुस्से में आकर घोसी पर गोलियां बरसा दीं जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
पार्षद की हत्या के बाद उसके समर्थकों ने जमकर हंगामा किया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कई जगह तोड़फोड़ भी की और साथ ही बाजार बंद करा दिए।
सागर के पुलिस अधीक्षक वी. के. सूर्यवंशी ने आईएएनएस को बताया कि खूब सिंह कुछ सनकी किस्म का है और उसने गुस्से में आकर इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने खूब सिंह और उसकी पत्नी राजकुमारी को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार घोसी ने भारतीय जनता पार्टी से बगावत कर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पार्षद का चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी। इस हत्या को चुनावी रंजिश से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications