ऑटो एक्सपो : शाहरुख ने हुंडई की आई10 कार पेश की
इस अवसर पर खान ने कहा, "मैं प्रगति मैदान में आने के लिए बहुत उत्सुक था। मेरे पिता ने 30 वर्ष पहले यहां पर एक स्टाल लगाया था।" शाहरुख ने यहां हुंडई के दो अन्य मॉडल जेनेसिस कूप और आई-मोड भी पेश किए।
हुंडई के विपणन एवं बिक्री निदेशक अरविंद सक्सेना ने कहा आई10 की प्रसिद्धि ने उनकी कंपनी को इसका नया बिजली से चलने वाला संस्करण बनाने के लिए प्रेरित किया।
सक्सेना ने कहा कि नई आई10 इलेक्ट्रिक कार से पर्यावरणीय प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस कार से कार्बन उत्सर्जन बिल्कुल नहीं होगा।
आई10 इलेक्ट्रिक कार की बैटरी को पांच घंटे में पूरी तरह चार्ज किया जा सकता है और इसके बाद इसे 160 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।
हुंडई ने एक महीने के अंदर करीब 12,000 आई10 कारों की बिक्री की थी जबकि कंपनी के प्रमुख सेंट्रो मॉडल की 7,000 कारें बिकी थीं। संयोग से आई10 की कीमत सेंट्रो से अधिक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications