रूस के दागेस्तान में आत्मघाती हमले में 6 मरे
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती ने बुधवार को 'रिजनल इमरजेंसी मेडिसीन सेंटर' के हवाले से यह खबर दी। सेंटर का कहना है कि घटनास्थल से अस्पताल लाए गए एक व्यक्ति की मौत हो गई है और मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। हमले में 10 से 14 लोग जख्मी हुए हैं।
एक आत्मघाती बम हमलावर एक कार में बुधवार को दागेस्तान की राजधानी मैखाचकाला पहुंचा था, जहां उसने एक यातायात पुलिस डिपो के नजदीक विस्फोट की कोशिश की लेकिन विस्फोट से पहले ही एक पुलिस वाहन ने उसे रोक लिया।
पुलिस के एक प्रवक्ता का कहना है कि यदि पुलिस अधिकारियों द्वारा कार को रोकने का प्रयास नहीं किया जाता तो मरने वालों की संख्या अधिक हो सकती थी। विस्फोट के चलते इन पुलिसकर्मियों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications