पीरामल हेल्थकेयर 10 अरब रुपये जुटाएगी
पीरामल हेल्थकेयर स्ट्रेटेजिक एलायंस एंड कम्युनिकेशन्स की निदेशक स्वाति ए. पीरामल ने संवाददाताओं से कहा, "हम अगले छह से आठ महीनों के दौरान 1,000 करोड़ रुपये जुटाएंगे। एक समिति इस मसले को देख रही है कि इसे कैसे किया जा सकता है।"
वह एसोसिएटेड चैंबर्स आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री (एसोचैम) द्वारा आयोजित 'पश्चिम बंगाल- निवेश गंतव्य' विषयक सम्मेलन के मौके पर बोल रही थीं।
पीरामल ने कहा, "हम ओटीसी (ओवर-द-काउंटर ), पेंटेंट की गई दवा, और अनुबंध अनुसंधान के क्षेत्र में अधिग्रहण करना चाहते हैं। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications