कश्मीर में आतंकी हमला, पुलिसकर्मी शहीद, 6 घायल (लीड-3)
घायलों में एक समाचार चैनल का कैमरामैन और एक नागरिक भी शामिल है।
आतंकवादी संगठन जमीयत-उल-मुजाहिदीन (जेयूएम) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। खुद को जेयूएम का प्रवक्ता बताते हुए जमील अहमद नामक एक शख्स ने एक स्थानीय समाचार एजेंसी से संपर्क किया और हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि सुरक्षा बलों पर हमला जेयूएम के ही आतंकवादियों ने किया है।
सुरक्षा बलों पर हमले के बाद आतंकवादी पंजाब होटल में जा छुपे और वहीं से गोलियां बरसाने लगे।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और सीआरपीएफ के जवानों ने घटनास्थल पर पहुंच कर होटल को चारों तरफ से घेर लिया।
सुरक्षा बलों ने आसपास की दुकानें, व्यापारिक प्रतिष्ठान और नजदीकी इमारतें खाली करवा लीं। सुरक्षा कर्मियों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications