खराब मौसम के चलते चण्डीगढ़ हवाई अड्डा चौथे दिन भी रहा बंद
खराब और धुंध भरे मौसम के चलते लैंडिंग व्यवस्था में गड़बड़ी आ गई है। जिसके कारण यात्रियों को दूसरी परिवहन व्यवस्था की ओर रुख करना पड़ रहा है।
एक परेशान यात्री विवेक शर्मा ने आईएएनएस को बताया कि मैंने हवाई जहाज से जाने के लिए टिकट बुक कराई थी और पिछले कुछ समय से मौसम साफ होने का इंतजार कर रहा हूं। लेकिन अब मैंने दिल्ली टैक्सी से जाने का फैसला कर लिया है।
जेट एयरवेज के एक अधिकारी ने बताया, "आज हमें फिर से सभी उड़ानें रद्द करनी पड़ी। हालांकि हमने अपने ग्राहकों को इसकी सूचना पहले ही दे दी थी। हमारी कोशिश ग्राहकों को बेहतर सेवा देने की रहती है जिससे कि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications