पर्यटकों को खतरनाक ढंग से नौका विहार कराने में 7 गिरफ्तार
पुलिस ने बुधवार को बताया कि गिरफ्तार किए लोगों को स्थानीय भाषा में नोलिया कहा जाता है। इन लोगों ने छत्तीसढ़ से आए पर्यटकों को अवैध रूप से नौका विहार कराते हुए बंगाल की खाड़ी के जोखिम भरे क्षेत्र में ले गए।
पुलिस अधिकारी बी.एन. सेठी ने आईएएनएस को बताया, "पर्यटकों के नाव को बंगाल की खाड़ी में खतरनाक क्षेत्रों में ले जाने के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।" पुलिस ने पर्यटकों की शिकायत पर दो मामले दर्ज किए हैं। इसके साथ ही दो नाव भी जब्त किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications