मलेशियाई भारतीय कलाकारों को मिला नया मंच

कुआलालंपुर, 6 जनवरी (आईएएनएस)। मलेशियाई भारतीय कलाकारों को कलाप्रेमियों से जुड़ने और अपनी कला की अभिव्यक्ति के लिए एक नया मंच मिल गया है। इसका नाम है सिंबल्स आर्ट क्लब। इस क्लब ने अपनी पहली प्रदर्शनी शुरू कर दी है।

इसका आयोजन स्थल है कई गुफाओं एवं गुफा मंदिरों से युक्त बातू केव्स, जो राष्ट्रीय राजधानी से 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह स्थल भारत से बाहर दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय हिंदू धर्मस्थलों में से एक भगवान मुरुगन के मंदिर के लिए भी प्रसिद्ध है। यह मलेशिया में हिंदू महोत्सव थाईपुसम के आयोजन के लिए खासतौर पर जाना जाता है। यहां जो कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं उनमें मोना कुमारा वेलू, कथिरावन सोब्रह्मण्यम आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं।

पेशे से इंजीनियर सोब्रह्मण्यम ने कहा, "मैं हमेशा से कला को लेकर उत्साहित रहा हूं। यह क्लब हमारे लिए कला की अभिव्यक्ति का माध्यम बन गया है।" न्यू स्ट्रेट्स टाइम्स के मुताबिक भारतीय कलाकार इस क्लब के अस्तित्व में आने से काफी उत्साहित हैं। क्लब की अध्यक्ष मलिगा सेलाथुरई को उम्मीद है कि क्लब से कई और कलाकार जुड़ेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+