मुलायम को नहीं मिला अमर का इस्तीफा
अपने गृहनगर इटावा में संवाददाताओं से बातचीत में मुलायम ने कहा, "अमर सिंह के इस्तीफे के बारे में मुझे कोई बात पता नहीं है और न ही मैंने कुछ सुना है। हां, अगर ऐसा है भी तो, यह हमारी पार्टी का आंतरिक मामला है, आप लोगों (संवाददाताओं) को इसमें इतनी दिलचस्पी नहीं लेनी चाहिए।"
इस बारे में जब सपा की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी से संवाददाताओं ने पूछा तो उन्होंने कहा कि हमें आधिकरिक तौर पर अमर सिंह जी का कोई इस्तीफा नहीं मिला है और प्रदेश मुख्यालय में इस्तीफे के संदर्भ में कोई फैक्स भी नहीं आया है।
उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अमर सिंह ने सपा महासचिव के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने एक समाचार चैनल से बातचीत में कहा कि सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के साथ उनका किसी किस्म का मतभेद नहीं है और वह उनके खिलाफ एक शब्द भी नहीं कहेंगे। उन्होंने कहा कि वह अपने परिवार को ज्यादा समय देना चाहते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications