पुलिस ने 10 एकड़ क्षेत्र में गांजे की खेती को नष्ट किया
पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर रेंज) के टी.जे.लोंगकूमेर ने बताया, "नक्सल प्रभावित इलाके में करीब 10 एकड़ क्षेत्र में गांजे की खेती के बारे में जानकारी मिली थी। बुधवार को करीब 100 पुलिसकर्मियों के दल ने मौके पर पहुंच कर गांजे की खेती को नष्ट कर दिया।"
यह खेती राजधानी रायपुर से 500 किलोमीटर दक्षिण में बस्तर क्षेत्र के तरूद गांव में की जा रही थी। गांजे की खेती के बारे में उस समय जानकारी मिली थी जब पुलिस उस इलाके में गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications