एप्पल के 3 अरब अप्लीकेशन हुए डाउनलोड

कंपनी का यह दावा इसलिए अहम माना जा रहा है क्योंकि गूगल इस सेगमेंट में उतरने की तैयारी में है। इसके चलते एप्पल को कड़ी स्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, एप्पल के सीईओ स्टीव जॉब्स कहते हैं कि एप्पल के उत्पादों की लोकप्रियता पूरी दुनिया में है। इसलिए वे किसी ऐसी प्रतिस्पर्धा को लेकर बिल्कुल चिंतित नहीं है।

जॉब्स ने कहा कि पिछले 18 महीने से भी कम समय के दौरान करीब तीन अरब अप्लीकेशन डाउनलोड किए गए हैं। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ। "एप्पल स्टोर आईफोन और टच आईपॉड प्रयोग करने वाले उपभोक्ताओं को जिस तरह की सेवा प्रदान कर रहे हैं, वैसी सेवा किसी दूसरे मोबाइल उपकरण के पास उपलब्ध नहीं हैं। ग्राहकों का हमारे उत्पादों के साथ जुड़ाव का यह सबसे बड़ा कारण है। जॉब्स ने यह भी कहा कि हाल-फिलहाल उन्हें इस बाजार में किसी प्रतिस्पर्धा के संकेत नहीं दिख रहे हैं।"

स्मार्टफोन सेगमेंट में एप्पल बाजार में अग्रणी है। इसके प्रतिद्वंदी अभी इससे काफी पीछे हैं। कंपनी 77 देशों में आईफोन और टच आईपॉड ग्राहकों को अपनी सेवाएं देती है।

स्मार्टफोन के सेगमेंट में अपने आपको अगुवा की साबित करते हुए एप्पल ने मंगलवार को 27.5 करोड़ डॉलर की रकम से मोबाइल विज्ञापन फर्म क्वात्रो वायरलेस को खरीदा है।

उल्लेखनीय है कि गूगल ने पिछले साल क्वात्रो की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वी एडमॉब का सौदा 75 करोड़ डॉलर में किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+