गणित में लड़कों जितनी ही कुशल हैं लड़कियां
अध्ययन रिपोर्ट में कहा गया है कि जिन देशों में लैंगिक समानता अपेक्षाकृत अधिक विकसित है, वहां लड़कियों का गणित में प्रदर्शन बेहतर है।
इस अध्ययन का नेतृत्व करने वाले अमेरिका की विलैनोवा युनिवर्सिटी में मनोविज्ञान के प्रोफेसर निकोल एल्से-क्वे स्ट ने कहा है, "गणित के प्रति महिलाओं में हीन भावना को लेकर स्थापित मान्यताएं वास्तविक वैज्ञानिक आंकड़ों से बिल्कुल भिन्न हैं।"
एल्से-क्वे स्ट ने कहा, "यह अध्ययन बताता है कि यदि लड़कियों को सही शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई जाए तो वे लड़कों जैसा ही अच्छा प्रदर्शन कर सकती हैं।"
अध्ययन में यह बात सामने आई है कि दुनिया भर में लड़कियों को अपनी गणितीय क्षमता पर उतना भरोसा नहीं है। इस निष्कर्ष से इस प्रश्न का सहज ही उत्तर मिल जाता है कि लड़कियां विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अभियांत्रिकी और गणित विषय को लड़कों के बनिस्पत कम पसंद क्यों करती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications