ऑटो एक्सपो: विवेक ओबराय ने लांच की इंपेरेटर
बुधवार को यहां वाहनों की लांचिंग का सिलसिला एक बार शुरू हुआ, तो चलता ही रहा। इस मौके पर विवेक ने कहा कि आने वाले समय के लिए यह कार एक इस सेगमेंट के लिए आदर्श साबित होगी। इसका डिजाइन बहुत शानदार है। इसकी चेसिस ऑडी पर आधारित है। साथ ही इसमें 48 इंच के पहिये हैं, जो अपने आप में एक विश्व रिकॉर्ड है।
नीली जींस, सफेद टी-शर्ट और नीली जैकेट पहने विवेक ने कहा कि उन्होंने मर्सीडीज चलाई है, लेकिन इसे चलाने का मजा अपने आप में कुछ अलग होगा।
कार के बारे में विस्तार से बताते हुए छाबड़िया ने कहा कि उन्होंने इसमें चार फ्रंट ओपनिंग डोर दिए हैं।
छाबड़िया ने बताया कि यह कार उन्होंने ऑडी की अवधारणा पर तैयार की है, जो एक नए सेगमेंट को बनाएगी। इसमें कार को बक्सेनुमा न बनाकर और खूबसूरत बनाने की जरूरत है।
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ऑटो डिजाइनर छाबड़िया ने डीवाई पाटिल ग्रुप के साथ डीवाईपी-डीसी सेंटर फॉर ऑटोमोटिव रिसर्च एंड स्टडीज आरंभ करने की भी घोषणा की।
इस मौके पर छाबड़िया ने कहा कि प्यार की तरह डिजाइन भी दिल का मामला है। नए संस्थान के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य है कि इस संस्थान से कुशल व दक्ष पेशेवर निकलें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस ।












Click it and Unblock the Notifications