59 वर्षीय महिला ने उर्त्तीण की 12वीं की परीक्षा
नूरजहां ने तमाम घरेलू व्यस्तताओं के बावजूद परीक्षा में शामिल होकर लंबे समय से संजोए हुए अपने सपने को पूरा कर लिया। उन्होंने वर्ष 1969 में 10वीं की परीक्षा उर्त्तीण की थी और शादी के बाद उनकी पढ़ाई छूट गई थी। परन्तु नूरजहां नर्सिग का लघु प्रशिक्षण प्राप्त कर राज्य के स्वास्थ्य विभाग में स्वास्थ्य पर्यवेक्षक के तौर पर काम कर रही थीं।
नूरजहां ने कहा, मेरी 12वीं की परीक्षा पास करने की बहुत इच्छा थी जिसे अन्य दबावों की वजह से पूरा नहीं कर पा रही थी। अब मेरी बेटी बड़ी हो रही है, तब मैं आसानी से रोजाना के कामों में से थोड़ा समय निकालकर अध्ययन पर ध्यान दे सकती हूं।
उन्होंने बताया कि कार्यालय और घरेलू कामों को दिन में निपटा रात को पढ़ाई करती थी। जब सभी लोग सो जाते थे तब मैं अपने परीक्षा की तैयारी करती थी।
रवींद्र मुक्त विद्यालय की सचिव शुलपाणि भट्टाचार्य के अनुसार 12वीं की परीक्षा का परिणाम 30 दिसम्बर को आया जिसमें नूरजहां सबसे उम्र दराज छात्रा थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications