सिंगूर व नंदीग्राम संकट के बावजूद पश्चिम बंगाल में जारी है निवेश : मंत्री
एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (एसोचैम) द्वारा पश्चिम बंगाल पर आयोजित एक सम्मेलन के मौके पर सेन ने संवाददाताओं को बताया, "यहां जिस तरह के हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए थे, उन सबके बावजूद राज्य में अभी भी निवेश के प्रस्ताव आ रहे हैं।"
सेन ने कहा, "पिछले एक वर्ष के दौरान हमें 65 मध्यम दर्जे की कंपनियों से भूमि के लिए आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन कंपनियों के जरिए कुल 13,000 से 13,500 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव आया है।"
यहीं पर सेन ने स्वीकार किया है कि किसी बड़ी कंपनी ने राज्य में निवेश के लिए रुचि नहीं दिखाई है। लेकिन उन्होंने कहा, "राज्य के लिए सभी कंपनियां बहुत महत्वपूर्ण हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications