लखीमपुर खीरी से बाघ का शव मिला
वन विभाग के सूत्रों के मुताबिक संभवत: कुछ शिकारियों ने बाघ को करंट देकर मारा डाला है।
जिले के प्रभागीय वन अधिकारी के.के.सिंह ने बुधवार को आईएएनएस को बताया, "बाघ के शव को बरेली स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हम उसकी मौत के कारणों के बारे में कुछ बता सकते हैं।"
सिंह ने कहा कि जिस जगह पर बाघ का शव मिला वहां से बिजली और लोहे के तार बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले उससे पूछताछ की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications