मर्सीडीज को ब्राजीलियाई बैंक से 70 करोड़ डॉलर का ऋण मिलेगा
रियो डी जनेरो, 6 जनवरी (आईएएनएस)। जर्मन वाहन निर्माता कंपनी मर्सीडीज-बेंज को ब्राजील के सरकारी बैंक बीएनडीईएस से 70 करोड़ डॉलर का ऋण मिलेगा। इस कोष की बदौलत यह कंपनी साओ पाउलो के साओ बर्नांडो डो कैंपो स्थित अपने संयंत्र की क्षमता बढ़ाएगी।
कंपनी इस ऋण का इस्तेमाल ब्राजीलियाई पर्यावरण जरूरतों के मुताबिक इंजन विकसित करने पर करेगा। साथ ही कंपनी ने बाजार में नए ट्रक लांच करने की योजना पर भी अमल तेज कर दिया है। इसका एक हिस्सा इस पर भी खर्च होगा। कंपनी अपना नेटवर्क बड़ा करने पर भी इसका खर्च करेगी।
बैंक द्वारा जारी बयान में कहा गया है, "स्थानीय इंजीनियरों की मदद से नए ट्रक मॉडलों के विकास से देश के इंजीनियरिंग क्षेत्र को भी लाभ होगा। कंपनी वाहनों के लिए वायु प्रदूषण नियंत्रण कार्यक्रम के मानकों को ख्याल में रखकर नया इंजन विकसित करेगी। इन मानकों पर 2012 से अहम शुरू हो जाएगा।"
बैंक का आकलन है कि कंपनी के विस्तार से नए 1900 रोजगार सृजित होंगे और कंपनी की वाहन निर्माण क्षमता 55,000 वाहन से बढ़कर 67,000 वाहन हो जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications