रूसी युवती से दुष्कर्म के आरोपी ने समर्पण किया
जॉन स्थानीय राजनीतिज्ञ है और घटना के बाद से फरार चल रहा था। पिछले महीने बंबई उच्च न्यायालय ने उसकी अग्रिम जमानत से जुड़ी याचिका खारिज कर दी थी।
आरोपी के वकील ने मंगलवार को सर्वोच्च न्यायालय से फटकार लगने के बाद जमानत याचिका वापस ले ली थी। इसके बाद उसने आत्मसमर्पण किया है।
पुलिस अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया, " जॉन ने आत्मसमर्पण कर दिया है। उसे 24 घंटों के भीतर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।"
जॉन रूसी युवती के कथित दुष्कर्म के मामले में अब तक गिररफ्तारी से बचता रहा था। युवती के साथ उसने बीते एक दिसम्बर की रात को कथित तौर पर दुष्कर्म किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications