जम्मू एवं कश्मीर की कई चोटियां पर्यटन के लिए खोलने का स्वागत
दिल्ली के एक टूर ऑपरेटर अशोक रेवाल ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "हमें अपने पैकेज का दायरा बढ़ाने में आसानी होगी। पर्यटकों के लिए भी रोमांचक पर्यटन के विकल्प बढ़ जाएंगे। युवाओं की पर्वतारोहण में दिलचस्पी बढ़ रही है और इन चोटियों के खोले जाने से उनके लिए विकल्प बढ़ गए हैं।"
स्कूलों और कालेजों के लिए पर्वतारोहण शिविर आयोजित करने वाले रवि कुमार कहते हैं, "कश्मीर का लद्दाख क्षेत्र बेहद दिलकश नजारों से लैस है और उस इलाके में पर्वतारोहण का मजा ही कुछ और होगा। हम सरकार के निर्णय का स्वागत ेकरते हैं।"
सरकार ने राज्य में रोमांचक पर्यटन एवं पर्वतारोहण को बढ़ावा देने के लिए इन चोटियों को खोले जाने की घोषणा की है। सूत्रों के मुताबिक सरकार ने इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन(आईएमएफ) की सिफारिश पर यह फैसला लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications