हसीना के भारत दौरे के लिए सुरक्षा तैयारी शुरू
एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर आईएएनएस को बताया, "हम बांग्लादेश के विशेष सुरक्षा बल के साथ मिल कर काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री शेख हसीना को उसी स्तर की सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी, जिस स्तर की सुरक्षा भारत आने वाले अन्य किसी राष्ट्र प्रमुख को मुहैया कराई जाती है।"
अधिकारी ने कहा, "सुरक्षा बहुस्तरीय होगी। इसके तहत चप्पे-चप्पे पर कमांडो तैनात किए जाएंगे। हसीना जहां भी कहीं जाएंगी, पूरे मार्ग पर त्वरित प्रतिक्रिया दल तैनात होंगे। उनके काफिले में कई एस्कॉर्ट और पायलट वाहनों के साथ ही एंबुलेंस गाड़ियां शामिल होंगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications