शेयर बाजारों में मामूली तेजी, सेंसेक्स में 10 अंकों की वृद्धि (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 10.31 अंकों (0.06 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 17,696.55 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 17,790.33 के ऊपरी और 17,636.71 के निचले स्तर पर पहुंचा।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 3.60 अंकों (0.07 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 5,281.50 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 5,310.85 के ऊपरी और 5,260.05 के निचले स्तर पर पहुंचा।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 46.27 अंकों (0.67 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 6,945.22 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 33.77 अंकों (0.39 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 8,598.05 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान सबसे अधिक तेजी हेल्थकेयर, रियल्टी और तेल एवं गैस क्षेत्र के शेयर मूल्यों में दर्ज की गई। हेल्थकेयर के शेयर मूल्यों में 2.25 प्रतिशत, रियल्टी के शेयर मूल्यों में 1.23 प्रतिशत और तेल एवं गैस क्षेत्र के शेयर मूल्यों में 1.02 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार के दौरान आईटी, तकनीकी और धातु कंपनियों के शेयर मूल्यों में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई। आईटी के शेयर मूल्यों में 1.36 प्रतिशत, तकनीकी कंपनियों के शेयर मूल्यों में 1.07 प्रतिशत और धातु कंपनियों के शेयर मूल्यों में 0.93 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और 1496 कंपनियों के शेयर मूल्यों में वृद्धि दर्ज की गई, 1400 कंपनियों के शेयर मूल्यों में गिरावट दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications