लाल चौक पर आतंकी हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद, 6 घायल (लीड-2)
संदिग्ध आतंकवादियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों पर आज दोपहर ग्रेनेड फेंके और गोलीबारी की। ताजा समाचार मिलने तक आतंकवादियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच मुठभेड़ जारी थी। अधिकारियों के मुताबिक घायलों में एक हिंदी समाचार चैनल का कैमरामैन और एक नागरिक भी है।
अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादी एक होटल में घुस गए और वहां से सीआरपीएफ के जवानों पर गोलीबारी करनी आरंभ कर दी।
इस बीच, आतंकवादी संगठन जमीयत-उल-मुजाहिद्दीन (जेयूएम) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। जमील अहमद नामक एक शख्स ने खुद को जेयूएम का प्रवक्ता बताया और एक स्थानीय समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि उसके ही संगठन ने सुरक्षा बलों पर हमला किया है।
इस बीच, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और सीआरपीएफ के जवान घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। होटल को चारों तरफ से घेर लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications