उल्फा ने दी सुरक्षा बलों और महत्वपूर्ण स्थानों पर हमले की धमकी
उल्फा के स्वयंभू कमांडर परेश बरुआ ने एक ई-मेल के जरिए दिए बयान में कहा, "हम अपने हमले तेज करने और सुरक्षा बलों व महत्वपूर्ण स्थानों को निशाना बनाने की तैयारी में हैं।"
बरुआ का यह बयान 'नए दिशा-निर्देश एवं आदेश' शीर्षक से जारी किया गया। उसने असम पुलिस के जवानों, मुखबिरों और बुद्धिजीवियों को निशाना बनाने की भी धमकी दी।
उल्फा के इस सरगना ने कहा, "हम उन्हें नहीं छोड़ेंगे जो मुखबिर बनकर सुरक्षा बलों को सूचना देते हैं। हम उल्फा विरोधी बुद्धिजीवियों की भी पहचान करेंगे। पहले उन्हें चेतावनी देंगे और तब उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।"
उल्फा ने अपने बयान में लोगों से अपील की है कि वे बम विस्फोट करने वालों को पकड़ें और दंडित करें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications