इजरायल के सुरक्षा सलाहकार ने आतंकवाद पर भारत से चर्चा की
नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। इजरायल के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ऊजी अरद ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एम. के. नारायणन के साथ आतंकवाद, ईरान के परमाणु कार्यक्रम और भारत में इजरायली पर्यटकों की सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा की।
इजरायली दूतावास के एक वरिष्ठ राजनयिक ने आईएएनएस को बताया, "अरद के दौरा किसी से छुपा नहीं है। ऐसी बैठकें अक्सर होती रहती हैं लेकिन विषयों की गंभीरता को देखते हुए, इसे सार्वजनिक नहीं किया जा सकता।"
एक खुफिया अधिकारी के मुताबिक अरद ने नारायणन से अफगानिस्तान और पाकिस्तान में सुरक्षा स्थिति तथा इसमें अल कायदा की भूमिका पर चर्चा की।
अधिकारी ने बताया, "आतंकवाद का मुकाबला करने, खुफिया जानकारियों का आदान प्रदान करने और हथियारों की आपूर्ति करने जैसे विषयों पर अधिक से अधिक सहयोग बढ़ाने के संबंध में दोनों देशों के बीच चर्चा हुई।"
उल्लेखनीय है कि इस बैठक से पहले पिछले महीने रक्षा विषय पर दोनों देशों के बीच गठित संयुक्त कार्य समूह की भी बैठक हुई थी। इस बैठक की सह अध्यक्षता भारत के रक्षा सचिव प्रदीप कुमार और इजरायली रक्षा मंत्रालय में महानिदेशक ब्रिगेडियर जनरल पिंचास बुकरिस ने की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications