बिजली कमी से उद्योगों को बंद कर सकता है वेनेजुएला
सरकारी अधिकारी एंजेल रॉड्रिग्ज ने एक साक्षात्कार में कहा कि बिजली बचाने के उपायों के तहत सार्वजनिक क्षेत्र के इस्पात और अल्युमिनियम संयंत्रों में काम रोकने की संभावना से सरकार ने इंकार नहीं किया है।
रॉड्रिग्ज ने कहा कि गुरी जल विद्युत बांध में सूखे के कारण पैदा वर्तमान समस्या का अन्य कोई समाधान नहीं है। कुछ मूल उद्योगों को बंद करना होगा।
वेनेजुएला में कुल बिजली का 70 प्रतिशत उत्पादन गुरी बांध से होता है और वहां जल का स्तर प्रतिदिन तीन इंच की दर से घट रहा है।
वेनेजुएला सरकार ने पिछले महीने घोषणा की थी कि प्रतिदिन 558 मेगावॉट बिजली बचाने के लिए वह कुछ उद्योगों को बंद कर सकती है।
वेनेजुएला के राष्ट्रपति ह्यूगो चावेज ने देश में बिजली संकट के लिए सूखे और उपभोक्ताओं की फिजूलखर्ची को जिम्मेदार ठहराया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications