अमेरिकी आतंकवादी सूची में शामिल करने पर क्यूबा ने ऐतराज जताया
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार वाशिंगटन में क्यूबा हित समूह के प्रवक्ता अल्बटरे गोंजालेज ने कहा, "क्यूबा ने अंतर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सुरक्षा सिद्धांतों का पालन किया है, कर रहा है और करता रहेगा।"
क्यूबा को अमेरिकी सरकार द्वारा आतंकवाद को प्रायोजित करने वाले देशों की सूची में शामिल किए जाने को खारिज करते हुए गोंजालेज ने कहा कि उनके देश का मानना है कि अमेरिका को इस प्रकार की सूची तैयार करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
गोंजालेज ने कहा कि इस संबंध में क्यूबा का रिकार्ड बहुत साफ है। अमेरिका या अन्य किसी भी देश के खिलाफ संगठित आतंकवादी हमले के लिए क्यूबा की जमीन का उपयोग नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications