लद्दाख में तापमान शून्य से नीचे
लेह, 6 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के लद्दाख जिले में बुधवार को अधिकतम तापमान भी शून्य से नीचे होने की वजह से कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक कश्मीर घाटी में जबरदस्त सर्दी के रहने के आसार हैं।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि लेह में अधिकतम तापमान शून्य है और न्यूनतम तापमान शून्य से 19.2 डिग्री नीचे रहा।
कारगिल में अधिकतम तापमान शून्य से नीचे 4.6 डिग्री व और न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।
अधिकारी के कहा, "जबकि श्रीनगर के तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications