चीन में कोयला खदान हादसे में मरने वालों की संख्या 25 हुई (लीड-1)
बीजिंग, 6 जनवरी (आईएएनएस)। चीन के हुनान प्रांत की एक कोयला खदान में लगी आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। बुधवार को खदान से 16 शव निकाले गए।
सिन्हुआ के हवाले से बताया गया है कि लिसहेंग कोयला खदान में कम से कम तीन मजदूर अब भी फंसे हुए हैं। मंगलवार को भूमिगत तारों के आग पकड़ लेने से यह हादसा हुआ था।
हादसे के समय करीब 70 खननकर्मी वहां काम कर रहे थे। उनमें से 43 मजदूर सुरक्षित निकलने में कामयाब रहे। मंगलवार रात की नौ शव निकाल लिए गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications