लाल चौक पर आतंकवादी हमले में 4 घायल, मुठभेड़ जारी (लीड-1)
अधिकारियों के मुताबिक घायलों में दो नागरिक हैं जबकि एक पुलिस कांस्टेबल और एक हिंदी समाचार चैनल का कैमरामेन है।
अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादी एक होटल में घुस गए और वहां से सीआरपीएफ के जवानों पर गोलीबारी करनी आरंभ कर दी। आतंकवादियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच अभी भी मुठभेड़ जारी है।
इस बीच, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और सीआरपीएफ के जवान घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। होटल को चारों तरफ से घेर लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications