कंबोडिया में 4 लाख नकली सीडी पर चला बुलडोजर
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक राजधानी नोम पेन्ह के प्रमुख बौद्ध मंदिर वाट नोम के बाहर सड़क पर नकली सीडी के इस जखीरे पर पुलिस ने बुलडोजर चला कर नष्ट कर दिया।
कंबोडिया के एक दैनिक समाचारपत्र ने खबर दी है कि सीडी के इस जखीरे में या तो स्थानीय संगीत व फिल्मों के नकली संस्करण शामिल थे या फिर विदेशी अश्लील फिल्मों के नकली संस्करण। सीडी के इस जखीरे को राजधानी नोम पेन्ह में स्थित दुकानों से तथा राजधानी के आसपास की दुकानों से जब्त किया गया था।
संस्कृति मंत्रालय में उप राज्य मंत्री कांग कंतारा ने अखबार को बताया कि अधिकारियों ने बौद्धिक संपदा की चोरी के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications