अपने ही विधानसभा क्षेत्र में लुट-पिट गए विधायक
मंगलवार रात 7.45 बजे वैद्य जब न्यू अशोक नगर इलाके का दौरा कर रहे थे तो उस वक्त यह घटना हुई।
वैद्य ने बुधवार को आईएएनएस को बताया, "उनकी हाथों में डंडे और चाकू थे। वे मेरी गाड़ी पर वार करने लगे और मुझे गाड़ी पर से उतरने को कह रहे थे। जब मैं उतरा तो उन्होंने थप्पड़ मारा और मेरे साथ गाली-गलौच भी की।"
उन्होंने कहा, "जब मैंने उन्हें बताया कि मैं इस क्षेत्र का विधायक हूं तो उन्होंने इसकी कोई परवाह नहीं की। उन लोगों ने डंडे से मेरी पिटाई आरंभ कर दी। उन्होंने मेरी घड़ी और बटुआ भी छीन लिया।"
वैद्य ने बताया कि कुछ स्थानीय लोगों ने आकर बीच बचाव किया और उन्हें बचाया।
पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त के. सी. द्विवेदी ने बताया कि इस घटना के संदर्भ में न्यू अशोक नगर पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराई गई है। "वैद्य ने इस घटना में शामिल लोगों के नाम भी दर्ज कराए हैं। हम उनकी तलाश कर रहे हैं।"
वैद्य ने बताया कि वे बुधवार शाम दिल्ली पुलिस आयुक्त वाई. एस. डडवाल से मिलेंगे और दिल्ली में लगातार लचर होती कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर चर्चा करेंगे।
उन्होंने कहा, "दिल्ली में कानून-व्यवस्था इस कदर बिगड़ चुकी है इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि विधायक भी सुरक्षित नहीं है। मुझे तो आम लोगों की सुरक्षा की चिंता हो रही है।"
उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि कई बार उन्होंने अपने लिए सुरक्षा की मांग की लेकिन इसके बावजूद उन्हें सुरक्षा नहीं दी गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications