आस्ट्रेलिया ने खुद को अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के लिए सुरक्षित करार दिया
आस्ट्रेलिया की उप प्रधानमंत्री जूलिया गिलर्ड ने जोर देकर कहा कि उनका देश सभी अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के लिए सुरक्षित है।
उन्होंने कहा कि दुनिया के हर बड़े शहर में हिंसा की घटनाएं होती हैं। जूलिया ने कहा, "दुनिया के बड़े शहरों में समय-समय पर हिंसा की घटनाए होती रहती हैं। कभी मेलबर्न में ऐसी घटना होती है, तो कभी मुंबई में तो कभी न्यूयार्क में। ऐसी घटना को ज्यादा तूल दिए जाने की कोई जरूरत है।"
एबीसी न्यूज ने जूलिया को यह कहते हुए उद्धृत किया है कि हिंसा में किसी की जान जाना वाकई दुखद घटना है और हम इसकी भर्त्सना करते हैं। जो कोई भी हिंसा का शिकार रहा है, उससे हमारी हमदर्दी है। प्रशासन दोषियों से सख्ती से निपटेगा। उन्होंने भारत द्वारा अपने नागरिकों को दिशा-निर्देश जारी किए जाने को भारत सरकार का निजी मामला बताया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications