ब्राजील में पुल ढहने से 17 लापता
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार पुलिस अधिकारी कर्नल जोओ कार्लोस लोपेज ने रेडियो गाउका को बताया कि जाकुई नदी में आई बाढ़ से मंगलवार को अगुदो के समीप एक पुल ध्वस्त हो गया। लोग उस पुल पर बरसात का पानी देखने के लिए इकट्ठा हुए थे।
अधिकारियों ने बताया कि पुल के ढहने से 25-30 लोग नदी के पानी में गिर गए। आपात बचाव इकाई के लोगों ने इनमें से आठ को बाहर निकाला। अन्य पांच लोग पेड़ों और अन्य झाड़ियों से लटक कर पानी में बहने से बच गए और उन्हें किनारे पर खड़े लोगों ने बचाया।
अगुदो के मेयर एरी एनुनशियाशओ ने कहा कि हालत बहुत गंभीर है और पानी की तेज धारा से बचाव कार्यो में बाधा आ रही है।
हाल के दिनों में ब्राजील में भारी वर्षा के कारण कई शहरों में तबाही हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications