उत्तर प्रदेश में धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत
बुधवार को छाया घना कोहरा सुबह नौ बजे तक छंट गया और पिछले करीब एक सप्ताह से सूरज के दशर्न को तरस रहे लोगों को धूप दिखी लेकिन धूप निकलने के बावजूद ठिठुरन से प्रदेशवासियों को किसी भी तरह की राहत नहीं मिल रही है।
मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने बुधवार को लखनऊ में संवाददाताओं को बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के कारण वहां से आने वाली सर्द हवाएं प्रदेशभर में ठिठुरन बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि दिन में धूप निकलने के बावजूद ठिठुरन का प्रकोप बना रहेगा। आने वाले दिनों में सर्दी से राहत मिलने की संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों में आगरा सबसे सर्द स्थान रहा, जहां सबसे कम 5.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जबिक लखनऊ का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
सर्दी के मद्देनजर राज्य सरकार की ओर से कक्षा आठ तक के सभी निजी और सरकारी स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications