बिहार में 2 लाख रुपये के नकली नोट बरामद
बैरिया थाना के प्रभारी अजीत कुमार सिंह ने बुधवार को बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर मंगलवार देर रात बगही और संतघाट गांवों में छापा मारकर 1,99,000 रुपये के नकली नोट बरामद किए गए। इस संबंध में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार लोग नकली नोटों को बाजारों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया करते थे। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications