अमर सिंह का सपा महासचिव पद से इस्तीफा (लीड-1)

नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता अमर सिंह ने बुधवार को स्वास्थ्य कारणों से पार्टी महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया और कहा कि वह अपने परिवार को ज्यादा समय देना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव से उनके किसी किस्म के मतभेद नहीं है और वह उनके खिलाफ एक शब्द भी नहीं कहेंगे।

अमर सिंह इस समय दुबई में हैं। उन्होंने एनडीटीवी को बताया, "मैंने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दिया है। मुझे अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों के प्रति ज्यादा ध्यान देना होगा। मुलायम सिंह के साथ मेरे कोई मतभेद नहीं हैं।"

उन्होंने कहा, "मुलायम सिंह ने जो अवसर मुझे दिए हैं उनके लिए मैं उनका आभारी हूं और जीवन भर मैं उनके खिलाफ एक भी शब्द नहीं बोलूंगा।"

अमर सिंह का पिछले साल सिंगापुर में गुर्दा प्रत्यारोपण किया गया था। वह शुक्रवार को दुबई से लौट सकते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+