अमर सिंह ने सपा महासचिव पद से इस्तीफा दिया
नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता अमर सिंह ने बुधवार को स्वास्थ्य कारणों से पार्टी महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया।
सिंह ने कहा कि वह अपने परिवार को ज्यादा समय देना चाहते हैं। उन्होंने सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव से किसी किस्म के मतभेद होने से इंकार किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications