राजधानी में प्रस्तुति देंगी फ्रांसीसी कलाकार
नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। पेरिस में अपने गायन से धूम मचा चुकीं फ्रांसीसी ओपेरा गायिका मैरिओन बैगलॉन इस समय भारत में हैं। वह राजधानी में एलियांस फ्रेंकैस में 'लिरिक ओपन ओपेरा' संगीत समारोह प्रस्तुत करेंगी।
समारोह में यूरोप के विभिन्न ओपेरा की शास्त्रीय प्रस्तुतियों के कुछ चुनिंदा गीत प्रस्तुत किए जाएंगे। इन गीतों के जरिए बैगलॉन गुस्सा, खुशी, प्रेम और दु:ख जैसी मानवीय भावनाओं को प्रस्तुत करेंगी।
बैगलॉन ने आईएएनएस से कहा कि यह एक अनूठी ओपेरा तकनीक होगी जिसमें अभिनय की अपेक्षा संगीत और गीतों के बोलों पर पर अधिक ध्यान दिया जाएगा। एलियांस फ्रेंकैस में बुधवार की शाम यह समारोह होगा।
गायिका बैगलॉन को हाल ही में 'सिमोन एंड सिन्नो डेल डूका फाउंडेशन' पुरस्कार मिला है। फ्रांस की राजधानी में उनकी सफलतम प्रस्तुति के लिए उन्हें यह पुरस्कार दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications