मलेशिया में विमान इंजन चोरी के मामले में 2 भारतीयों पर आरोप
रॉयल मलेशिया एयर फोर्स (आरएमएएफ) के एफ-5 श्रेणी दो विमानों के इंजन वर्ष 2007 में चोरी हुए थे। इस मामले में आरएमएएफ के सर्जेट एन. थारमेंदरन के खिलाफ चोरी के आरोप तय किए गए और कंपनी निदेशक के. राजेंद्रन प्रसाद के खिलाफ इंजनों को निष्क्रिय करने के मामले में आरोप तय किया गया।
स्थानीय समाचार पत्र 'द स्टार' के अनुसार अटार्नी जनरल अब्दुल गनी पटेल ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा, "जांच से पता चला है कि आरएमएएफ के एक कर्मचारी और एक कंपनी निदेशक के बीच मिली भगत के जरिए कुआलालंपुर स्थित गोदाम से दोनों इंजन गायब किए गए थे।"
उन्होंने कहा कि गवाहों और दस्तवाजों से मिले सबूतों के बाद दोनों के खिलाफ आरोप तय करने के आदेश दिए गए।
गौरतलब है कि कुआलालंपुर स्थित आरएमएएफ के गोदाम से वर्ष 2007 में दोनों इंजन चोरी किए गए थे। इंजनों के हिस्से 22 मई, 2008 को बरामद किए गए। पुलिस ने चार अगस्त, 2008 को मामला दर्ज किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications