हिमाचल में तापमान में हल्की वृद्धि
मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि शिमला में रात के तापमान में काफी वृद्धि हुई है।
शिमला में बुधवार को सुबह का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मंगलवार के तापमान से 3.4 डिग्री ज्यादा रहा। सिंह ने बताया कि दिन में धूप होने की वजह से तापमान में सुधार आया है। शिमला में न्यूनतम तापमान औसत से सात डिग्री अधिक दर्ज किया गया।
सिंह ने बताया कि कांगड़ा जिले के धर्मशाला में रात के तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़त हुई। वहां का न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।
किन्नौर जिले के कल्पा में मंगलवार को तापमान शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस कम और बुधवार को शून्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications