बिहार में शीत लहर जारी, पारा लुढ़का
मौसम विभाग के मुताबिक पटना में बुधवार को न्यूनतम तापमान 6़ 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मंगलवार की तुलना में पांच डिग्री कम है। मंगलवार को पटना का न्यूनतम तापमान 11़ 5 सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।
राज्य में गया बुधवार को राज्य का सबसे सर्द स्थान रहा जहां का न्यूनतम तापमान 5़ 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके अलावा बुधवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 9़ 4 तथा पूर्णिया का 6़ 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
उधर, पटना मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एस़ आई़ लश्कर ने बुधवार को बताया कि मौसम की यह स्थिति हिमाचल प्रदेश और जम्मू एवं कश्मीर से आ रही सर्द हवाओं और कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा के कारण उत्पन्न हुई है।
उन्होंने बताया कि राज्य में अनेक इलाकों में खासतौर पर उत्तरी बिहार में सुबह और शाम के समय कोहरा छाया रहता है, जिससे लोगों को और कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक राज्य के सभी सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications