यमन में नया मोर्चा नहीं खोलेगा अमेरिका

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार व्हाइट हाउस के सहायक जान ब्रेनन ने फॉक्स न्यूज से कहा, "हम इस समय इस मुद्दे पर बात नहीं कर रहे हैं। यमन की सरकार ने अलकायदा से लड़ने की इच्छा प्रदर्शित की है। उन्होंने हमारे समर्थन को स्वीकार करने की भी इच्छा जताई है। वे हमसे जो भी कहेंगे हम वह सहायता देंगे।"
यमन में सुरक्षा कारणों से ब्रिटेन और अमेरिका के दूतावासों के बंद होने के दिन ही यह बयान आया। दोनों देशों ने अलकायदा की योजनाओं में यमन की बढ़ती भूमिका पर भी चिंता जताई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications