हवाई यात्रियों की सुरक्षा जांच और कड़ी करेगा अमेरिका
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक परिवहन सुरक्षा प्रशासन की ओर से रविवार को कहा गया कि आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देशों अथवा इससे जुड़े देशों से या फिर इनसे होते हुए अमेरिका में आने वाले यात्रियों की सुरक्षा जांच को और कड़ा बनाया जाएगा। अब उनके सामानों की स्क्रीनिंग भी पहले कहीं से अधिक विस्तृत किया जाएगा।
गौरतलब है कि 25 दिसम्बर को नाइजीरियाई युवक उमर फारूक अब्दुल मुतल्लब ने अमेरिकी विमान को उड़ाने की कोशिश की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications