आनंद विहार मेट्रो लाइन 7 जनवरी से जनता के लिए खुल जाएगी
शहरी विकास मंत्री एस. जयपाल रेड्डी और दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित छह जनवरी को 6.25 किलोमीटर लंबी इस मेट्रो सेवा को हरी झंडी दिखाकर शुरुआत करेंगे और उसके अगले ही दिन यानी सात जनवरी को इसे आम जनता के लिए सार्वजनिक कर दिया जाएगा।
दिल्ली मेट्रो के प्रवक्ता अनुज दयाल ने पत्रकारों से चर्चा में कहा, "मेट्रो रेलवे सुरक्षा आयुक्त आर. के. करदम ने सोमवार को यमुना बैंक और आनंद विहार के बीच मेट्रो लाइन का परीक्षण किया। उम्मीद है कि इसे मंगलवार को औपचारिक मंजूरी दे दी जाएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications