शिवराज के बेटे के नमूने की रिपोर्ट निगेटिव
मिली जानकारी के अनुसार कुणाल को पिछले कुछ दिनों से बुखार है और उपचार करने में लगे स्वास्थ्य अमले को संदेह था कि कहीं बुखार की वजह एच1एन1 वायरस तो नहीं है। इसी आधार पर कुणाल का नमूना जांच के लिए जबलपुर भेजा गया था। जांच रिपोर्ट रविवार को मिल गई है, रिपोर्ट आने पर स्वास्थ्य महकमे ने राहत की सांस ली है।
प्रदेश के स्वास्थ्य संचालक डा. अशोक शर्मा ने आईएएनएस को रविवार को बताया कि कुणाल के नमूने की जांच रिपोर्ट आ गई है जो निगेटिव आई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications