त्रिपुरा के राज्यपाल का वेतन एक रुपया

One-Rupee
अगरतला। त्रिपुरा के राज्यपाल डी. यशवंतराव पाटील ने घोषणा की है कि वह अपनी मासिक तनख्वाह में 110,000 रुपये लेने के स्थान पर केवल एक रुपया लेंगे। राजभवन के एक अधिकारी ने पहचान न छापने की शर्त पर बताया, "राज्यपालों के वेतन, भत्ते एवं विशेषाधिकार कानून, 1982 के मुताबिक प्रत्येक राज्यपाल को प्रतिमाह 110,000 रुपये वेतन मिलना चाहिए।"

अधिकारी ने कहा, "पाटील ने त्रिपुरा के राज्यपाल का पद ग्रहण करने के बाद अपने वेतन के रूप में प्रतिमाह एक रुपये का भुगतान लेना स्वीकार किया है।" चौहत्तर वर्षीय पाटील ने 27 नवंबर को त्रिपुरा के 12वें राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण की थी।

पाटील ने पूर्वोत्तर के इस राज्य की पहली महिला राज्यपाल डॉ. कमला बेनीवल का स्थान लिया है। पाटील महाराष्ट्र के शिक्षाविद हैं, उन्हें पद्मश्री सम्मान मिल चुका है और वह महाराष्ट्र में विभिन्न शैक्षिक व स्वास्थ्य संस्थान स्थापित कर चुके हैं। पिछले एक महीने के अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई आंतरिक और जनजातीय बहुल इलाकों का दौरा किया और विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए व्यक्तिगत पहल की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+