विदर्भ समर्थकों ने नागपुर के पास ट्रेन रोकी

रेलवे अधिकारियों ने पुलिस को बुलाया और उसने प्रदर्शनकारियों को हटाया। करीब 15 मिनट के विलंब के बाद रेलगाड़ी आगे बढ़ सकी। रेलवे अधिकारी ने बताया कि रेल रोकने की घटना में कोई हिंसा नहीं हुई।
इस बीच विदर्भ के कुछ विधायकों ने यहां विधानसभा के शीतकालीन सत्र में विदर्भ राज्य के गठन के पक्ष में नारेबाजी की। नागपुर में विधानसभा के बाहर भी कुछ विदर्भ समर्थकों ने प्रदर्शन किया। विदर्भ जन आंदोलन समिति के नेता किशोर तिवारी ने कहा कि विदर्भ के 2.8 करोड़ लोगों के विकास और प्रगति के लिए अलग राज्य के गठन की मांग वर्ष 1958 से चली आ रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications